क्या क़ुरआन (नाऊज़ोबिल्लाह)मुहम्मद साहब द्वारा रचित ग्रंथ है?

Image
नहीं, क़ुरआन मुहम्मद साहब द्वारा रचित ग्रंथ नहीं है। क़ुरआन इस्लामी धर्म का पवित्र ग्रंथ है और मुस्लिम समुदाय की मान्यताओं के अनुसार, यह अल्लाह (ईश्वर ) के माध्यम से प्रकटित हुआ है। मुहम्मद साहब को इस्लामी विश्वास मानने वाले मुसलमानों का प्रमुख प्रेरक मानते हैं, लेकिन वह क़ुरआन के लेखक नहीं हैं। मुहम्मद साहब के विषय में मान्यता है कि उन्हें अल्लाह के द्वारा दिए गयी आकाशवाणी  के माध्यम से क़ुरआन की प्राप्ति हुई थी।  क़ुरआन को अल्लाह के माध्यम से आकाशवाणी के द्वारा अवतरित हुआ माना जाता है, जिसे मुहम्मद साहब ने अपने जीवनकाल में प्राप्त किया। यह घटना मुसलमान समुदाय के धार्मिक अनुयायों के बीच प्रमुख तथ्य मानी जाती है। कुरान के अवतरण का पूर्ण विवरण इस प्रकार है: जब मुहम्मद साहब 40 वर्ष के थे, वह हिरा नामक गुफ़ा में जाकर एकांत में ईश्वर की स्तुति वंदना किया करते थे। एक दिन उन्हें गुफ़ा में अचानक एक आकाशीय दृश्य दिखाई दिया। इस दृश्य में उनके सामने मानव के रूप में दिखाई देने वाले  अल्लाह के अल्लाह के देवदूत गैब्रिएल थे, जिन्होंने उन्हें पढ़ने के लिए आह्वानित किया। पर मुहम्मद साहब ...

क्या इस्लाम धर्म दूसरे धर्मो का विरोध करता है?

 


इस्लाम धर्म के विषय में एक प्रमुख भ्रांती यह है की इस्लाम धर्म अन्य धर्मों का विरोधी है।पर इस भ्रान्ति का सत्यता से कुछ भी लेना देना नहीं है।इस्लाम धर्म शायद संसार का एकमात्र धर्म है जो सहिष्णुता की शिक्षा देता है। क़ुरआन की आयतों के अनुसार सारे पैग़म्बर ईश्वर की ओर से ही भेजे गए हैं। इसलिए धर्मावलम्बी चाहें किसी भी धर्म का मानने वाला क्यों न हो उसे प्रत्येक धर्म, उस धर्म से सम्बंधित ईश्दूत, विभिन्न धर्मो के धार्मिक ग्रंथों को सम्मान देना होगा। क़ुरान की आयात  -" आमन्तो  बिल्लाहि व मलाइकतिहि व कुतुबिहि व रुसूलिहि---------" इस कथन की तस्दीक़ करती है। अर्थात मैंने विश्वास किया सभी देवदूतों पर, सभी धर्मग्रंथों पर, सभी ईश्दूतों पर----" यदि कोई मुस्लिम इस आयात को मानने से इंकार कर दे तो वह इस्लाम विरोधी  है।

स्वतंत्रता व धार्मिक स्वतंत्रता: 

इस्लाम धर्म के अंतर्गत धार्मिक स्वतंत्रता व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर विशेष बल दिया गया है। हदीसों के अनुसार धार्मिक स्वतंत्रता का हनन मौलिक अधिकारों का हनन है। किसी को भी जबरन इस्लाम धर्म क़ुबूल करने पर मजबूर नहीं किया जा सकता  पर  बहुदेववादी यदि आतंकवाद का सहारा लेते हैं तो उनसे सख्ती से निपटने की बात भी कही गयी है। और यदि बहुदेववादी शांतिपूर्वक अपने धर्म का पालन कर रहे हैं तो इस्लाम धर्म बहुदेववाद का समर्थन तो नहीं करता पर बहुदेववादियों को अकारण प्रताड़ित करने की भी मनाही करता है।

संसार के मूल दृष्टिकोण सम्बन्धी इस्लामी अवधारणा :

इस्लाम धर्म के अनुसार संसार का मूल दृष्टिकोण एकेश्वरवाद है बहुदेववाद नहीं। बहुदेववाद का आदि प्रचारक अज़ाज़ील है जो प्रारंभ में एकेश्वरवादी था तथा एकमात्र ईश्वर का ज़बरदस्त समर्थक था। वह मूल रूप में एक असुर रहा है। अज़ाज़ील की वंदना स्तुति व कठोर साधना के कारण ईश्वर ने उसे अति उच्च स्थान प्रदान किया था तथा उसे देवदूतों में शामिल कर रखा था। उसका निवास स्थान स्वर्ग था।

परन्तु जब ईश्वर ने मानव की सृष्टि की तब सभी देवदूतों को एकत्रित करके संसार के प्रथम मानव के आगे नतमस्तक होने के लिए कहा। सभी देवदूतों ने ईश्वरीय आदेश का तुरंत पालन किया सिवाय अज़ाज़ील के। जब अज़ाज़ील से इसका कारण पूछा गया तो वह बोला-" मैं ऐसे के आगे भला क्यों नतमस्तक होने लगा जो मुझसे निम्न स्तर का है। मैं निश्चित तौर पर मानव से श्रेष्ठ हूँ।हे ईश्वर! तूने मेरी सृष्टि विशुद्ध अग्नि अर्थात बिना धुएँ की अग्नि से की है जबकि मानव सड़ी-गली माटी द्वारा निर्मित किया गया है।" इसके प्रतिउत्तर में ईश्वर ने कहा-" ए अज़ाज़ील! स्वर्ग जैसे उच्च स्थान पर विराजमान होकर तुझे यह शोभा नहीं देता कि तू इस तरह से घमंड करे और मेरे आदेश की अवहेलना करे। तू अब अपमानितों की श्रेणी में शामिल है।" इसपर अज़ाज़ील ने उत्तर दिया- " हे ईश्वर! जब मैं गिरे हुए अपमानितों की श्रेणी में शामिल हो ही गया तो तुझसे प्रार्थना करता हूँ कि मुझे उस समय तक की छूट प्रदान कर दे जब संसार के सारे मानव मृत्यु के पश्चात पृथवीलोक के उसी शरीर के साथ पुनर्जीवित होने लगें जिसमें उनकी मृत्यु हुई है।" इसपर ईश्वर ने कहा-" तू यह छूट प्रदान होने वालों में से है" अर्थात तुझे यह छूट प्रदान की गयी। इसपर अज़ाज़ील बोला-" हे ईश्वर! मैं क़सम खाता हूँ तेरी पवित्र ज़ात की कि जैसा तूने मुझे अपमानित किया मैं सम्पूर्ण मानव जाति को गुमराह करूँगा और उन्हें बहुदेववाद की ओर आकर्षित करूँगा और उनके आगे से और पीछे से आऊँगा और उनके मन पर अपना आधिपत्य क़ायम करूंगा और तू उनमें से कुछेक को छोड़कर अधिकतर को अपना विरोधी ही पाएगा।" ईश्वर ने उत्तर दिया-" कोई नहीं अज़ाज़ील! तुझे छूट मिली है तू कोशिश कर ले पर तू मानवों पर ज़बरदस्ती नहीं कर सकेगा और जो मानव तेरी व तेरे समूह की पैरवी करेंगे मैं तुझे,तेरे समूह को व उन मानवों को नरक से भर दूंगा और यह जो बहुत थोड़े से हैं वही मेरे अपने बंदे होंगे इनपर तेरा कोई ज़ोर न चल सकेगा।"

तब से आज तक अज़ाज़ील मानव जाति को बहुदेववाद की ओर आकर्षित कर रहा है। और संसार की अधिकतर जनसंख्या अपने अंतिम अंजाम से बेखबर किसी न किसी रूप में बहुदेववादी दृष्टिकोण को ही अपनाए हुए है। अज़ाज़ील के सिंहासन के विषय में कहा जाता है कि यह कि यह किसी  समुद्र की सतह पर स्थित है। वहीं से यह अपने चेले चपाटों को मानव के पीछा करने व उसे गुमराह करने के लिए निर्देशित करता रहता है। अज़ाज़ील क्योंकि असुर है इसलिए उसके चेले चपाटे भी असुर ही हैं ।

परन्तु सभी प्रकार के  असुर अज़ाज़ील के नियंत्रण में नहीं हैं। असुरों के वे समूह जो संसार में ईशदूतों के समर्थन में रहे हैं वे अज़ाज़ील को- " हम में का महामूर्ख " कहकर सम्बोधित किया करते थे। असुरों के यह समूह ईशदूतों का पूर्ण समर्थन किया करते थे।

निष्कर्ष: निष्कर्ष स्वरूप कहा जा सकता है कि इस्लाम धर्म का सम्बन्ध एसे दृष्टिकोण से है जो किसी भी दृष्टिकोण को मानने वाले मानवों का किसी भी प्रकार से विरोधी नहीं है पर अपने से ठीक विपरीत दृष्टिकोण का समर्थक भी कदापि नहीं है। इस्लामी दृष्टिकोण ईश्वर के दुश्मन व भगोड़े अज़ाज़ील द्वा्रा प्रचारित किसी भी दृष्टिकोण का क़तई समर्थक नहीं है।

__________________________________________

English Translation 

One of the major misconceptions about Islam is that Islam is the antithesis of other religions. But this misconception has nothing to do with the truth. Islam is probably the only religion in the world that teaches tolerance.  According to the verses of the Qur'an, all the prophets have been sent from God.  That is why the believer of any religion, irrespective of whether he is a believer of any religion, he has to give respect to every religion, the angels related to that religion, religious texts of different religions.  Importance of the Quran - "Amanto, Billahi and Malaikatihi and Qutubihi and Rusulihi---------" confirms this statement.  That is, I believed in all the angels, in all the scriptures, in all the angels---- "If a Muslim refuses to accept this verse, he is anti-Islam".

Special emphasis has been laid on religious freedom and freedom of expression under the religion of Islam.  According to the Hadith, the violation of religious freedom is a violation of fundamental rights.  No one can be forced to accept Islam forcibly, but if polytheists resort to terrorism, then they have also been told to deal strictly with them.  And if polytheists are practicing their religion peacefully, then Islam does not support polytheism, but it also forbids unprovoked torture of polytheists.

According to Islam, the basic view of the world is monotheism, not polytheism.  The first propagator of polytheism is Azazel.  Who was monotheistic in the beginning and was a staunch supporter of one God.  He is basically an Asura.  Due to the veneration, praise and hard practice of Azazel, God had given him a very high position and had included him among the angels.  His abode was heaven.

But when God created man, then gathered all the angels and asked them to bow down before the first human being of the world.  All the angels immediately obeyed the divine command except Azazel.  When Ajazil was asked the reason for this, he said - "Why should I bow down to someone who is inferior to me. I am certainly superior to human beings.  from whereas man has been created by rotten soil."  In response, God said, "O Azazel! It does not suit you, sitting in a high place like heaven, that you boast in such a way and disobey my orders. You are now included in the category of humiliated."  To this Ajazil replied- "O God! When I have joined the ranks of the fallen humiliated, I pray to You to grant me freedom till that time when all the human beings of the world will die in the same body of the earth.  Be resurrected with the one in which he died."  On this God said - "You are among those who have been given this exemption" that means you have been given this exemption.  On this Ajazil said - "O God! I swear by your holy nation that as you have humiliated me I will mislead the whole human race and attract them to polytheism and come from their front and behind and take control of their mind.  and you will find most of them your adversaries except a few."  God replied - "No one Azazel! You have got freedom, you try but you will not be able to force humans and those human beings who defend you and your group, I will fill you, your group and those humans with hell.  And these few who are few will be my own servants, you will not be able to exert any power over them."

Since then Azazel has been attracting mankind to polytheism.  And most of the world's population, oblivious to its ultimate end, is adopting a polytheistic approach in some form or the other.  The throne of Azazel is said to be situated on the surface of some sea.  From there it continues to direct its disciples to chase and mislead the human.  Because Ajazil is an Asur, his disciples are also Asuras.

But not all types of Asuras are under the control of Azazel.  Those groups of asuras who have been in support of the messengers in the world used to address Azazel as "the great fool among us".  This group of Asuras used to fully support the messengers.

Conclusion: In conclusion, it can be said that Islam religion is related to such an attitude which is not in any way opposed to the human beings who believe in any point of view, but is never a supporter of the opposite point of view.  The Islamic point of view is not at all a supporter of any point of view propagated by the fugitive Azazel, the enemy of God.


Comments

Popular posts from this blog

Real Concept of Islamic Jihad with Hindi Translation

क्या इस्लामी शरिया कानून विश्व को इस्लामिक खिलाफत में बदलने की मुस्लिम साजिश का हिस्सा है?

क्या मुसलमान हिन्दुओं व अन्य धर्मो के लोगो को काफिर समझते हैं